Last Modified: Thursday, 18 April 2019

PM मोदी ने नोएडा में मोबाइल की सबसे बड़ी यूनिट का किया उद्घाटन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि इस यूनिट में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मोदी ने इस यूनिट के लिए सैमसंग को बधाई दी. उन्होंने कहा कि 5 हजार करोड़ का यह निवेश सैमसंग के साथ-साथ दोनों देशों के रिश्तों को भी मजबूत करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि इस कंपनी के साथ ही देश में 'मेक इन इंडिया' को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि सैमसंग की इस यूनिट के बनने के बाद मोबाइल मैनुफैक्चरिंग में भारत दूसरे नंबर पहुंच गया है.
पीएम ने कहा कि बीते चार वर्षों में फैक्ट्रियों की संख्या 2 से बढ़कर 120 हो गई हैं, जिसमें से 50 से अधिक तो यहां नोएडा में ही हैं. इससे 4 लाख से अधिक नौजवानों को सीधा रोजगार मिला है.

Add a Comment

Your email address will not be published.